भारत

तीन बच्चे और महिला की मौत, घर में हुआ ये हादसा

jantaserishta.com
21 Jan 2022 11:05 AM IST
तीन बच्चे और महिला की मौत, घर में हुआ ये हादसा
x
मचा हड़कंप।

गया: गया में दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में तीन बच्चे और उनकी मां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बोरसी से उठे धुएं के कारण दम घुटने से उनकी मौत हुई है। घटना जिले के मोहड़ा प्रखंड के मालती गांव की है।

ढका हुआ मिला युवती का शव मिला
गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के दुबहल गांव की रहने वाली युवती शव का पुआल से ढका हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मचा है। लोग इसे प्रेम प्रसंग में हत्या मान रहे हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच चल रही है कि बात का हवाला दे रही है।
यह है कि युवती की लाश मिलने से एक दिन पहले युवती के गांव का ही एक युवक बुरी तरह जख्मी हालत में गांव से कुछ दूर मिला था। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी है। फिलहाल उसका पटना में इलाज चल रहा है। युवक की गर्दन और पेट में चाकू के जख्म पड़े थे। दुबहल गांव की ज्योति कुमारी बिहार पुलिस के सिपाही की तैयारी में जुटी थी। उसने प्रारंभिक परीक्षा भी पास कर ली थी। वह सोमवार को अपनी मां को यह कह कर घर से निकली थी कि वह अपना डाक्यूमेंट ठीक कराने गया शहर जा रही है। इसके बाद से वह लापता चल रही थी। ठीक उसी दिन गांव का एक लड़का रंजीत कुमार भी अपने घरवालों को यह कह कर निकला था कि वह किसी के बर्थ डे पार्टी में जा रहा है। लेकिन वह मंगलवार की सुबह घायल बुरी तरह से जख्मी अवस्था में मिला।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story