भारत
छेड़छाड़ के आरोपी की मौत, पुलिसकर्मियों के सामने हुआ कुछ ऐसा...
jantaserishta.com
6 Nov 2022 2:20 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
सिविल लाइंस पुलिस थाने से भागने की कोशिश के दौरान एक ऑटो रिक्शा चालक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई.
नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस पुलिस थाने से भागने की कोशिश के दौरान एक ऑटो रिक्शा चालक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान मजनू का टीला क्षेत्र निवासी राहुल के रूप में हुई है. पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ) सागर सिंह कलसी ने कहा कि शनिवार रात करीब 11:15 बजे एक 40 वर्षीय महिला सिविल लाइंस थाने आई थी. महिला ने आरोप लगाया था कि मेट्रो स्टेशन पर एक ऑटोरिक्शा चालक ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया.
इसके बाद कांस्टेबल राकेश, प्रेम और नरेश महिला के साथ विधानसभा मेट्रो स्टेशन गए. वहां आरोपी ऑटोरिक्शा चालक मौजूद था, जो कि नशे की हालत में था. पुलिसकर्मियों ने आरोपी को अपने साथ थाने आने के लिए कहा.
एजेंसी के मुताबिक पुलिस थाने पहुंचने के बाद जब राहुल गेट के बाहर अपना ऑटो रिक्शा खड़ा कर रहा था तो शिकायतकर्ता आक्रामक होने लगी. डीसीपी के मुताबिक पुलिस ने महिला को समझाया. इसी बीच राहुल गेट से फरार हो गया. इसी दौरान आरोपी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी.
पुलिस ने कहा कि महिला की शिकायत पर IPC की धारा 354 और 509 (शब्द, इशारा या महिला की विनम्रता का अपमान करने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया था.
पुलिस उपायुक्त सागर सिंह ने बताया कि राहुल को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 (सार्वजनिक रूप से तेज गति से वाहन चलाना या सवारी करना) और 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत एक अन्य मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि वाहन चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. डीसीपी कलसी ने कहा कि इस घटना की सूचना मिलते ही राहुल के परिजन थाने के सामने जमा हो गए और तीन-चार घंटे तक विरोध किया.
Tagsछेड़छाड़आरोपीदिल्लीNorth DelhiCivil Lines Police Stationaccused of molestationmolestationaccusedDelhi News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





