भारत

नेपाल में विमान दुर्घटना में लोगों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण: ज्योतिरादित्य सिंधिया

jantaserishta.com
15 Jan 2023 2:25 PM IST
नेपाल में विमान दुर्घटना में लोगों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण: ज्योतिरादित्य सिंधिया
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने नेपाल के पोखरा में विमान दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। विमान में 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। मंत्री ने ट्वीट किया, नेपाल में एक दुखद विमान दुर्घटना में लोगों की मौत अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ओम शांति।
नेपाल के कास्की जिले के पोखरा क्षेत्र में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई।
मुख्य जिला अधिकारी टेक बहादुर के.सी. ने पुष्टि की, कि अब तक 30 यात्रियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
विमान काठमांडू से पोखरा की ओर जा रहा था जब यह दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story