भारत

कई बकरियों की मौत, अज्ञात बीमारी का कहर

jantaserishta.com
13 Jun 2023 9:26 AM IST
कई बकरियों की मौत, अज्ञात बीमारी का कहर
x

DEMO PIC 

मचा हड़कंप.
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ के कनालीछीना में अज्ञात बीमारी ने कहर बरपाया हुआ है। इस बीमारी से कई बकरियों की मौत हो गई है। जबकि, सैकड़ों भेड़ और बकरियां बीमारी के चपेट में है। ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग से क्षेत्र में कैंप लगाकर भेड़ बकरियों की इलाज करने की मांग की है। जिससे इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके। इलाज के लिए पशुपालकों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने लंपी वायरस होने की आशंका जताई है, लेकिन बीमारी का पता पशुपालन विभाग ही बता पाएगा।
कनालीछीना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेम पांडे ने कहा है कि बाराकोट, देवखेत समेत कई गांवों में पशुओं में बीमारी फैली है। इतना ही नहीं इस बीमारी के चपेट में ज्यादातर भेड़ बकरी शामिल हैं। शनिवार को भी दो पशुपालक के कई बकरियां मर गईं। जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अभी भी कई पशुपालकों के बकरियां और भेड़ इस बीमारी के चपेट में हैं।
उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का मुख्य आजीविका पशुपालन है। लेकिन बकरियों के बीमारी के चपेट में आ जाने से पशुपालक परेशान हैं। पशुओं को इलाज नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते पशुओं की मौत हो रही है। ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग से उक्त क्षेत्र में कैंप लगाकर भेड़ बकरियों को इलाज करने की मांग की है।
वहीं ग्रामीणों ने मांग की है कि जिन पशुपालकों के पशु बीमारी के चपेट में आने से मौत हुई है, उनको उचित मुआवजा दिया जाए। इस पूरे मामले में पशुपालन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पिथौरागढ़ जिले के कई क्षेत्रों में लंपी बीमारी फैली हुई है। संभवत इन बकरियों की मौत लंपी बीमारी से हुई होगी। डॉक्टरों की टीम भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story