
x
फाइल फोटो
भोपाल (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों में से एक और चीते की मौत पर समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हमला बोला है। उन्होंने इसे प्रशासनिक हत्या करार दिया है। यादव ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, कूनो में तीसरे चीते की मौत दरअसल प्रशासनिक हत्या है। केवल राजनीतिक प्रदर्शन के लिए जो भाजपाई मजमा खड़ा किया गया था, उसका ये दायित्व भी बनता था कि विदेशी चीतों को बीमारी व आपसी संघर्ष से मुक्त सुरक्षित माहौल दें। ये जानवरों पर क्रूरता का स्पष्ट मामला है, इस मामले में दंडात्मक कार्रवाई हो।
मंगलवार को मादा चीता दक्षा की मौत हो गई थी। मौत की वजह चीता से मेल मुलाकात के दौरान चोट लगने की बात सामने आई है। वन विभाग ने मादा चीता दक्षा के शरीर पर पाए गए घाव के आधार पर आशंका जताई कि प्रथम ²ष्टया मेल से हिंसक इंटरेक्शन संभवत: मेटिंग के दौरान होना प्रतीत होता है। मृत चीता का नियमानुसार शव परीक्षण पशु चिकित्सक दल द्वारा किया जा रहा है।
दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों के दल में से अब तक तीन चीतों की मौत हो चुकी है। इससे पहले दो चीतों के अलग-अलग कारणों से मौत हुई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





