कद्दावर नेता मुलायम सिंह यादव का निधन, समाजवादी पार्टी में शोक की लहर

औरेया. सपा के कद्दावर नेता रहे मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है. पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह ने 90 साल की उम्र में अपने पैतृक गांव कड़ोरे का पुर्वा में अंतिम सांस ली. वो पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन की खबर के बाद समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है. सपा नेताओं ने मुलायम सिंह के निधन पर शोक जताया है. मुलायम सिंह तीन बार विधान परिषद के सदस्य चुने गए. इसके अलावा वो दो बार औरैया के विकासखंड भाग्य नगर के ब्लाक प्रमुख भी रहे. पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के वे बेहद करीब माने जाते थे.
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी उनके निधन पर शोक जताया है. सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी की तरफ से एक बयान जारी किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





