भारत

पूर्व विधायक का निधन, पार्टी में शोक की लहर

jantaserishta.com
23 Nov 2021 11:30 PM IST
पूर्व विधायक का निधन, पार्टी में शोक की लहर
x
पढ़े पूरी खबर

रांची: लंबे समय से बीमार चल रहे ईचागढ़ के पूर्व भाजपा विधायक साधुचरण महतो का इलाज के क्रम में मंगलवार को कोलकाता स्थित रवींद्रनाथ टैगोर अस्पताल में निधन हो गया। एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, रांची के सांसद संजय सेठ एवं कुणाल षड़ंगी उनका हालचाल जानने कोलकाता पहुंचे थे। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर रवींद्रनाथ टैगोर अस्पताल से जमशेदपुर लाया जा रहा है। टीएमएच के शीतगृह में पार्थिव शरीर को रखा जाएगा।

साधुचरण महतो के निधन की खबर से भाजपा में शोक की लहर है। पूर्व विधायक के निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत तमाम लोगों ने शोक जताया। मंत्री ने कहा कि मुझे गहरा शोक हुआ है। यह मेरे लिए अपूरणीय क्षति है। भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने साधुचरण महतो के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि उनके असामयिक निधन की सूचना से स्तब्ध हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें एवं उनके परिजनों को इस आघात को सहने की शक्ति प्रदान करें।
वहीं, ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी शोक है। मालूम हो कि 23 अक्तूबर को किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, उसके बाद से उनकी स्थिति खराब थी। साधुचरण महतो की शवयात्रा 24 नवंबर (बुधवार) की सुबह 7 बजे टीएमएच से निकलकर चांडिल गोलचक्कर जाएगी। वहां जनता के दर्शनार्थ रखा जाएगा। यहां से शवयात्रा श्रीडुंगरी स्थित उनके पैतृक निवास पर पहुंचेगी। तत्पश्चात 11 बजे पार्वती घाट जमशेदपुर में पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो ने कहा कि यह अत्यंत दुःखद समाचार है कि ईचागढ़ के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता एवं मेरे अनन्य सहयोगी, अनुज तुल्य साधुचरण महतो का आकस्मिक निधन हो गया। वे जुझारू एवं संघर्षशील इंसान थे। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। दुख की इस घड़ी में हम सब उनके परिवार के साथ खड़े हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं खादी बोर्ड के पूर्व सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि पूर्व विधायक साधुचरण महतो का निधन कोल्हान के लिए बड़ी क्षति है। वे मिलनसार एवं जुझारू नेता थे। हमने एक बड़ा भाई खो दिया। उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में भगवान सहन शक्ति दें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story