भारत

योग सीखने आई विदेशी महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

jantaserishta.com
31 July 2023 10:50 AM IST
योग सीखने आई विदेशी महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
x
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
मुंगेर: बिहार के मुंगेर योग विद्यालय में योग सीखने आई एक विदेशी महिला की मौत हो गई। मृत महिला दक्षिण पूर्व यूरोप के केंजकेनिया बुल्गारिया सोफिया शहर की रहने वाली डेनिएला बोगोमिलोवा मोल्चोव्स्का (46) बताई जाती हैं।
पुलिस के मुताबिक, रविवार की सुबह महिला की तबीयत बिगड़ गई थी और वो बेहोश हो गई। महिला को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस खबर की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया की मामले की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। इधर, योग विद्यालय के शाश्वतानंद सरस्वती ने बताया कि रविवार को महिला की तबीयत बिगड़ गई थी, इन्हें अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों नेमृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वे यहां आती रही हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी वे जब यहां आई थी, तो पूरी तरह स्वस्थ नजर आ रही थी। विदेशी महिला बिहार योग विद्यालय मुंगेर में जीवन कोर्स करने के लिए बिहार योग विद्यालय आई थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story