भारत
महिला टूरिस्ट और पैराग्लाइडिंग पायलट की मौत, पुलिस ने दर्ज की FIR, दिल दहला देगी यह खबर
jantaserishta.com
19 Jan 2025 10:13 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
कंपनी का मालिक गिरफ्तार.
नई दिल्ली: गोवा (Goa) में सुरक्षा नियमों की अनदेखी के चलते पैराग्लाइडिंग (Paragliding) के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. इसमें पुणे की महिला टूरिस्ट और एक नेपाली पैराग्लाइडिंग पायलट की मौत हो गई. यह हादसा 18 जनवरी को क्री प्लेटो, केरी, पर्नेम में हुआ, जब बिना परमिशन और बिना सुरक्षा उपकरणों के पैराग्लाइडिंग करवाई गई. गोवा पुलिस ने मामला दर्ज कर पैराग्लाइडिंग कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया. उस पर गैर इरादतन हत्या का आरोप है.
जानकारी के अनुसार, यह हादसा गोवा में 18 जनवरी को हुआ था, जिसमें पैराग्लाइडिंग के दौरान पुणे की रहने वाली 27 साल की शिवानी और 26 साल के पैराग्लाइडिंग पायलट सुमन नेपाली की मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि हादसा सुरक्षा नियमों की अनदेखी और बिना अनुमति के पैराग्लाइडिंग की वजह से हुआ.
पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर पैराग्लाइडिंग कंपनी के मालिक शेखर रायजादा को गिरफ्तार कर लिया है. शेखर रायजादा पर आरोप है कि उसने बिना अनुमति और सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था किए बिना अपनी कंपनी के पायलट को विदेशी पर्यटकों के साथ पैराग्लाइडिंग की अनुमति दी. इसकी वजह से दोनों की जान चली गई.
गोवा के डाइरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस आलोक कुमार ने इस मामले में कहा कि कंपनी और उसके मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारी परेश काले के अनुसार, आरोपी शेखर रायजादा ने जानबूझकर अपनी कंपनी के पायलट को बिना लाइसेंस के पैराग्लाइडिंग कराने की अनुमति दी, जिससे पर्यटकों की जान खतरे में पड़ी. हादसे की जांच-पड़ताल की जा रही है. केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हो रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





