भारत

कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत, बेटी ने कहा- तीन लोगों ने किया गलत काम, जानिए पूरा केस

jantaserishta.com
19 May 2021 3:46 PM IST
कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत, बेटी ने कहा- तीन लोगों ने किया गलत काम, जानिए पूरा केस
x

DEMO PIC

मजिस्ट्रेट ने कहा मामले की जांच कर होगी कार्रवाई

पटनाः राजधानी पटना के बड़े निजी हॉस्पिटल पर कोरोना संक्रमित महिला से छेड़खानी करने का आरोप लगा है. बुधवार को अस्पताल में हुई कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत के बाद उसकी बेटी ने आरोप लगाया है. उसने कहा कि अस्पताल में 17 मई को उसकी मां के साथ तीन लोगों ने मिलकर गलत काम किया है. ऐसा करने के बाद से ही उसकी मां की तबीयत ज्यादा खराब हुई.

आगे जानकारी देते हुए महिला की बेटी ने कहा कि इस मामले में कई बार उसने अस्पताल के लोगों को भी बताया लेकिन कुछ नहीं किया गया. उलटा अस्पताल की ओर से हालत खराब होने की बात कहकर उससे आगे के इलाज के लिए पेपर पर साइन करने के लिए कहा गया. इसके बाद पता नहीं उसकी मां के साथ क्या किया गया कि मां ने बोलना छोड़ दिया, आज कह दिया कि उनकी मौत हो गई.
मजिस्ट्रेट ने कहा मामले की जांच कर होगी कार्रवाई
इधर, मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस और मजिस्ट्रेट की टीम अस्पताल पहुंची. मामले की जांच की. मजिस्ट्रेट की देखरेख में संक्रमित महिला के शव का दाह-संस्कार किया गया. युवती ने पूरे मामले में जांच की मांग की है. उसका शास्त्री नगर थाना को फर्द बयान भी रिकॉर्ड कराया गया है. इस मामले में मजिस्ट्रेट ने कहा कि थाने में आवेदन के आधार पर मामला दर्ज होगा. उसके बाद क्या धाराएं लगती हैं उसको देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
गौरतलब हो कि 17 तारीख को ही इस मामले में लड़की ने गलत काम होने का जिक्र किया था. उस दिन भी पुलिस मामले की जांच करने के लिए पहुंची थी. सोमवार को इस मामले में अस्पताल की ओर से सफाई भी दी गई थी. कहा गया था कि अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जिस महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया है, उसका सेंस पूरी तरह काम नहीं कर रहा है. वो कभी मास्क निकाल देती हैं तो कभी दूसरा इक्यूपमेंट. ऐसे में यह साइकोसिस का मामला लगता है, जिसमें व्यक्ति उस चीज की कल्पना कर लेता है जो असल में नहीं हुआ.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story