भारत
बीजेपी नेता की मौत, पार्टी में शोक की लहर, कार का टायर फटा
jantaserishta.com
11 March 2024 10:36 AM IST

x
फोटो: सोशल मीडिया
साथियों के साथ उज्जैन से महाकाल दर्शन के बाद लौट रहे थे.
गुना: गुना में नेशनल हाइवे-46 पर हुए सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के बीजेपी नेता संजीव भारद्वाज की मौत हो गई. भारद्वाज उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के कार्यालय प्रभारी और एबीवीपी के पूर्व विभाग संगठन मंत्री क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री थे. बीजेपी नेता संजीव भारद्वाज अपने साथियों के साथ उज्जैन से महाकाल दर्शन के बाद आगरा लौट रहे थे तभी कुंभराज थाना इलाके के खटकिया पर उनकी कार का टायर फट गया. इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई.
संजीव भारद्वाज के साथ कार में मौजूद सवार श्रवण कश्यप, पुष्पेंद्र यादव, मुकुल फौजदार को भी चोटें आई हैं. वहीं, आगे की सीट पर बैठे ड्राइवर और विजय वर्मा ने सीट बेल्ट लगा रखा था जिससे वे आंशिक तौर पर घायल हुए.
पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह लगभग 5 बजे जब कार पार्वती पुल के पास से गुजर रही थी, उसी वक्त हादसा हुआ. टायर फटने से कार बेकाबू हो गई और दूसरी लेन में जाकर पलट गई. कार का पिछला टायर फट गया था.
मृतक संजीव भारद्वाज उत्तर प्रदेश बीजेपी के बड़े नेताओं में शुमार थे. आगरा में भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज की मौत पर यूपी के बीजेपी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे की जानकारी ली है.
वहीं, यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी दुख व्यक्त करते हुए 'X' पर लिखा, भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के कार्यालय प्रभारी एवं एबीवीपी के पूर्व विभाग संगठन मंत्री श्री संजीव भारद्वाज जी के आकस्मिक निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतृप्त परिजनों व समर्थकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
Tagsनेशनल हाइवे-46सड़क हादसाबीजेपी नेताबीजेपीसंजीव भारद्वाजNational Highway-46Road AccidentBJP LeaderBJPSanjeev Bhardwaj
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





