भारत

मासूम की मौत, खेल रहा था, तभी अचानक...

jantaserishta.com
28 Jan 2025 11:02 AM IST
मासूम की मौत, खेल रहा था, तभी अचानक...
x

सांकेतिक तस्वीर

देखें वीडियो.
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक इमारत की पहली मंजिल पर एक अपार्टमेंट से गिरने के बाद दो साल के मासूम की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि घटना रविवार दोपहर बदलापुर इलाके में हुई थी. बच्चा अपने परिवार के साथ इमारत की दूसरी मंजिल पर रहता था. डोंबिवली के मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, वह इमारत की पहली मंजिल पर खेल रहा था, जहां से वह गलती से फिसल गया और जमीन पर गिर गया.
उसे गिरता देख, बिल्डिंग के निवासी भावेश एकनाथ म्हात्रे ने अपनी जान की परवाह किए बिना दौड़कर बच्चे को पकड़ने की कोशिश की. हालांकि, बच्चा पूरी तरह से उनके हाथ में नहीं आ पाया लेकिन वह उनके हाथों से फिसलकर उनके पैरों पर गिर गया, जिससे बच्चे की जान बच गई.
अधिकारी ने कहा कि इसके बाद स्थानीय लोग उसे डोंबिवली के एक अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने कहा कि बाद में शव को एक सरकारी अस्पताल भेज दिया गया और पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया. मामले की जांच चल रही थी.
गौरतलब है कि इमारतों में रहने के लिए बने फ्लैट्स में ऐसे परिवार को खास सावधानी बरतनी पड़ती है जिनके घर में छोटे बच्चे हैं.फ्लैट्स की बालकनी से बच्चे के गिरने की ये कोई पहली घटना नहीं है बल्कि पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आते रहे हैं. बीते साल नवंबर में उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक ऐसा ही मामला सामने आया था जिसका सीसीटीवी फुटेज काफी दिल दहला देने वाला था. यहां एक तीन साल का मासूम बच्चा खेलते-खेलते बालकनी से गिर गया. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे उठाया और अस्पताल लेकर पहुंचे. उसे बचा लिया गया.
ठाणे से एक और खबर
ठाणे के हाइपरसिटी मॉल में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story