भारत

जिंदगी का कुछ नहीं पता...फिल्म देखने गए युवक की मौत, हार्ट अटैक कैमरे में कैद

jantaserishta.com
28 Aug 2023 8:15 AM IST
जिंदगी का कुछ नहीं पता...फिल्म देखने गए युवक की मौत, हार्ट अटैक कैमरे में कैद
x
देखें वीडियो.
लखीमपुर खीरी: यूपी के लखीमपुर खीरी में एक सिनेमा हॉल में गदर-2 फिल्म देखने गए युवक की हॉल के गेट पर हार्ट अटैक से मौत हो गई. ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बताया जा रहा है कि युवक थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के द्वारकापुरी मोहल्ले का रहने वाला था.
दरअसल, अष्टक तिवारी (32 साल) शनिवार शाम 7:50 बजे गदर-2 फिल्म देखने के लिए फन सिनेमा हॉल गया था. जैसे ही वो फोन पर किसी से बात करता हुआ सिनेमा हॉल के गेट पर पहुंचा, हार्ट अटैक आने से गिरकर उसकी मौत हो गई.
हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई इस घटना में साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह वो फोन पर बात करते हुए सीढ़ियों से चढ़कर ऊपर पहुंचा और लड़खड़ाता हुआ नीचे गिर गया. वहां मौजूद लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की. मगर, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. उसका फोन लॉक नहीं था. मौके पर मौजूद गार्ड्स और बाउंसर्स ने उसके फोन से ही कॉल कर परिवार को जानकारी दी. आनन-फानन परिजन सिनेमा हॉल पहुंचे और उसे एक निजी अस्पताल ले गए. हालांकि, डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए. इस मामले में जिले के एडिशनल एसपी नैपाल सिंह ने बताया कि युवक मूवी देखने गया था. वहीं उसकी मौत हो गई. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story