भारत

युवक की मौत, ट्रैक पार करते समय हुआ कुछ ऐसा...

jantaserishta.com
8 Sept 2022 4:31 PM IST
युवक की मौत, ट्रैक पार करते समय हुआ कुछ ऐसा...
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
रेलवे में नौकरी ज्वाइन करने जा रहा था.
पानीपत: हरियाणा के पानीपत में एक युवक की रेल हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. दरअसल, युवक पानीपत से पंजाब के फिरोजपुर रेलवे में नौकरी ज्वाइन करने जा रहा था. युवक सुबह घर से ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन के लिए निकला और ट्रैक पार कर रहा था. इसी दौरान युवक शताब्दी ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह विकासनगर एनएफएल के पास शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से मोहित नाम के युवक की मौत हो गई. जीआरपी को शिनाख्त में पता चला कि युवक मूल रूप समालखा के जौरासी गांव का रहने वाला है. फिलहाल परिवार सोनीपत में रहता है. मृतक मोहित की बुधवार को फिरोजपुर में रेलवे विभाग में ज्वाइनिंग थी. जिसके लिए वह पानीपत पहुंचा था.
सूचना मिलते ही मृतक मोहित के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. युवक की मौत से परिवार में मातम पसर गया है. मृतक युवक के चचेरे भाई राकेश ने बताया कि मोहित के परिवार में रेलवे में नौकरी लगने की खुशी थी. लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियां छीन ली. वहीं, जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.
इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि मोहित अपने घर से आकर अपने चाचा के पास पानीपत विकास नगर रेलवे लाइन के पास शराब के ठेके पर रुका हुआ था. बुधवार सुबह मोहित तैयार होकर स्टेशन की तरफ जा रहा था. इसी दौरान लघुशंका करने के लिए ट्रैक के पास रुक गया. इसी दौरान मोहित ट्रेन की चपेट में आ गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story