Top News

सफर कर रहे स्टूडेंट की मौत, हुआ कुछ ऐसा…

jantaserishta.com
11 Dec 2023 8:09 AM IST
सफर कर रहे स्टूडेंट की मौत, हुआ कुछ ऐसा…
x

नई दिल्ली: आए दिन हार्ट अटैक के डराने वाले मामले सामने आ रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि कम उम्र के लोगों के साथ ही ऐसा हो रहा है. ताजा मामला दिल्ली से आया है. यहां मेट्रो में सफर कर रहे 25 साल के एक एमबीबीएस छात्र की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई.

दरअसल, मयंक गर्ग नाम का ये युवक बल्लभगढ़ से दिल्ली मेट्रो में सवार होकर आईएसबीटी के लिए जा रहा था. जवाहरलाल नेहरू मेट्रो स्टेशन के पास उसको दिल का दौरा पड़ा और वो गिर पड़ा. इसके बाद मेट्रो स्टेशन से बाहर निकल गया और मूलचंद अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मयंक के रिश्ते में भाई मनोज कुमार ने बताया कि मयंक एमबीबीएस का स्टूडेंट था. शनिवार को वो पलवल से मेट्रो से दिल्ली के आईएसबीटी के लिए जा रहा था. तभी ये घटना हुई. इसके बाद हम लोग उसको लेकर अस्पताल पहुंचे. वहां मौत हो गई.

उसने आगे बताया कि मयंक ने महाराष्ट्र के वर्धा से एमबीबीएस की पढ़ाई की. रविवार को उसका एक रिटेन एग्जाम पंचकूला में था. उसके लिए वो दिल्ली जा रहा था. इसके बाद उसे पंचकूला जाना था. वहीं एग्जाम होना था.

मनोज ने बताया कि मयंक की दो बहन और एक बड़ा भाई है. उसको स्वास्थ्य संबंधी किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं थी. अचानक हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई. इस घटना से घर में मातम पसरा हुआ है. मयंक मूल रूप से फिरोजपुर झिरका जिला नूंह हरियाणा का रहने वाला था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story