भारत

संदिग्ध परिस्थितियों में डेढ़ साल के बच्चे की मौत

Subhi
20 Oct 2026 7:43 AM IST
संदिग्ध परिस्थितियों में डेढ़ साल के बच्चे की मौत
x

Haryana: भिवानी शहर की राजीव कॉलोनी में करीब डेढ़ साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। सोमवार को बच्चे का शव घर पर मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

सिविल लाइन पुलिस के जांच अधिकारी संजय ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल बच्चे की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटाने के साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के बाद ही बच्चे की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Next Story