भारत

नाबालिग की मौत, सेल्फी बनी काल, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
23 Aug 2022 12:59 PM IST
नाबालिग की मौत, सेल्फी बनी काल, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC 

डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के जोशियाड़ा बैराज के पास आज सुबह सेल्फी लेते वक्त एक किशोर का पैर फिसलने से वह भागीरथी नदी में जा गिरा। इस बीच वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और डूबते बच्चे को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली पुलिस उत्तरकाशी से मिली जानकारी के अनुसार डुंडा ब्लॉक के धनारी फोल्ड स्थित बमणगांव का रहने वाला मनीष उनियाल पुत्र दुर्गा प्रसाद, उम्र 15 वर्ष मंगलवार की सुबह जोशियाड़ा बैराज की तरफ घूमने गया था। इसी दौरान बैराज क्षेत्र में सेल्फी लेते वक्त उसका पैर फिसल गया और वह भागीरथी नदी में जा गिरा।
आसपास खड़े लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन जीवित नहीं बच सका। इधर, आपदा कंट्रोल रूम कर्मचारियों ने बताया कि मनीष गोस्वामी गणेशदत्त विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में पढ़ता था। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story