भारत

7 की मौत: घर में भीषण आग के बाद लाश ही लाश दिखी, देखें VIDEO

jantaserishta.com
10 May 2023 5:34 PM IST
7 की मौत: घर में भीषण आग के बाद लाश ही लाश दिखी, देखें VIDEO
x
सभी घर में सो रहे थे।
कुशीनगर: कुशीनगर में रामकोला थाना क्षेत्र के माघी मठिया गांव के एक घर में बुधवार को दोपहर बाद अचानक आग लग गयी। इसमें एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों समेत सात लोगों की जलकर मौत हो गयी। जबकि एक 13 साल की बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई है। जब आग लगी तब सभी घर में सो रहे थे। बाहर की झोपड़ी में आग लगी और पक्के मकान में वहां तक पहुंच गयी थी, जहां परिवार सो रहा था।
माघी मठिया निवासी शेर मोहम्मद पैर से दिव्यांग है। वह ऑटो चलाकर परिवार को भरण पोषण करता है। रोज की तरह बुधवार को भी ऑटो लेकर निकल गया। घर में उसकी पत्नी फातिमा (30), बेटियां कुलसुम (13), रोकई (6), आयशा (4), अमीना (2), खतीजा (2 महीने), दादा शफीक (72) व दादी मोतीरानी (68) मौजूद थीं। दोपहर में तेज हवा चलने के दौरान सभी घर के अंदर सो रहे थे। घर के बाहर झोपड़ी डाल रखी थी।
दोपहर बाद करीब तीन बजे इसी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लगी। आग की लपटें झोपड़ी को निगलने के बाद पक्के मकानों क पहुंच गई। वहां सभी सो रहे थे। जब तक उनकी नींद खुलती तब तक सभी आग में बुरी तरह से घिर चुके थे। चीख सुनकर आस पास के लोग जुटे। पंपिंग सेट चलाकर पानी फेंकने का क्रम शुरू हुआ। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक फातिमा व उसकी बेटियां रोकई, आयशा, अमीना व खतीजा की जलकर मौत हो चुकी थी।
गंभीर रूप से झुलसे शफीक, मोतीरानी व कुलसुम को एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पहुंचने के बाद कुछ देर बाद डॉक्टरों ने बुजुर्ग शफीक व मोतीरानी को भी मृत घोषित कर दिया। मौके पर एसपी धवल जायसवाल के साथ पहुंचे डीएम रमेश रंजन ने सभी मृतकों पर 4-4 लाख के मुआवजे की घोषणा की है।
घर में आग लगने की खबर सुनकर कुछ देर ऑटो लेकर पहुंचा शेर मोहम्मद बदहवाश हो गया। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करे। जार-जार रोये जा रहा था। ग्रामीणों ने उसे मुश्किल से संभाला।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story