भारत
5 लड़कों की मौत, देखते ही देखते नहाते समय मौत के मुंह में समा गए
jantaserishta.com
6 Oct 2023 4:53 PM IST

x
एक दूसरे को बचाने के चक्कर में कई किशोर पानी में डूब गए.
प्रयागराज: प्रयागराज की गंगा में शुक्रवार की दोपहर बड़ी घटना हो गई। गंगा में नहाते समय एक दूसरे को बचाने के चक्कर में कई किशोर पानी में डूब गए। मामले की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ को भी बुलाया गया। बचाव और राहत कार्य शुरू कराया गया। लेकिन किसी को बचाया नहीं जा सका। सभी पांच शव बरामद हो गए। सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को किशोरों के परिवार वालों की हर संभव मदद का निर्देश दिया है। घटना शिवकुटी थाना क्षेत्र के मेंहदौरी गंगा कछार में हुई है। एक साथ पांच शवों को देखने के बाद कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि शिवकुटी थाना क्षेत्र स्थित गंगा में स्नान के लिए शुक्रवार दोपहर पांच किशोर शनि (16) पुत्र नंदु निवासी बेली, प्रियांशु (15) निवासी बेली, मुलायम (16) पुत्र गिरधारी निवासी म्योराबाद, आकाश (16) निवासी बेली और हिमांशु (16) पुत्र राजेश सिंह निवासी म्योराबाद गंगा में नहाने पहुंचे थे।
नहाते समय एक किशोर डूबने लगा तो दूसरे ने बचाने की कोशिश की। इसी दौरान एक दूसरे को बचाने के चक्कर में पांचों डूबने लगे। इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ कर पाते पांचों गंगा के गहरे पानी में गायब हो गए।
पांचों के पानी में गायब होते ही घाट के पास मौजूद अन्य लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी। पांच किशोरों के डूबने की खबर लगते ही आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। तत्काल गोताखोरों को पानी में उतारा और एसडीआरएफ को भी आने के लिए संदेश दे दिया गया।
गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद एक-एक कर पांचों शवों को बाहर निकाला। तब तक किशोरों के परिजन भी घाट पर पहुंच गए। पांच किशोरों का एक साथ शव देख कोहराम मच गया। पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Tagsप्रयागराजप्रयागराज न्यूज़प्रयागराज पुलिसगंगा नदीपानीएसडीआरएफPrayagrajPrayagraj NewsPrayagraj PoliceGanga RiverWaterSDRF
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





