भारत
छीन गई 4 जिंदगियां: एक ही बाइक पर थे सवार, काल बना ट्रक
jantaserishta.com
12 March 2024 8:41 AM IST

x
ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग निकला।
गया: बिहार के गया जिले के बेलागंज प्रखंड में दर्दनाक हादसा हो गया। जब एक ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। जिसमें मौके पर ही 4 युवकों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। और ट्रक की टक्कर से बाइक का बैलेंस बिगड़ गया। और चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चारों युवक चांकद की ओर जा रहे थे।
बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
इस हादसे के बाद से मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। और सड़क पर चीख पुकार मच गई। लेकिन इस दौरान ट्रक का ड्राइवर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। सभी मृतक सिमरा गांव के बताए जा रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





