भारत
4 बच्चों की मौत: घर से निकले खेलने, एसडीएम और बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे
jantaserishta.com
14 Aug 2023 3:05 PM IST

x
गांव में मातम पसर गया है.
कटनी: कटनी जिले में 4 बच्चों की तालाब में डूब कर मौत हो जाने की घटना सामने आई है. एक साथ चार बच्चों की मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया है. स्लीमनाबाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तालाब में डूबे चारों मासूमों के शव निकाल कर अस्पताल पहुंचाया.
जिले के स्लीमनाबाद थाना इलाके के नैगवा गांव का यह मामला है. गांव में रहने वाले शशि प्रताप सिंह (14), सौर्य सिंह (13 वर्ष), मयंक यादव (13) और धर्मवीर वंशकार (11) चारों मासूम सुबह 11 बजे अपने घर से निकले थे. देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने बच्चों की खोज खबर की गई. पतासाजी के दौरान छपरा हार में धरमपुरा जलाशय के किनारे बच्चों की साइकिल और कपड़े पाए गए. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से चारों मासूमों को तालाब में से निकाला और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां चारों मासूमों को मृत घोषित कर दिया गया. एक साथ चार मासूमों की मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध है.
बताया जाता है कि चारों बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए थे और एक दूसरे को बचाने के चक्कर में चारों जान गंवा बैठे. एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर चारों बच्चों के परिजनों को अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5-5 हजार रुपए की राशि और आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत प्रत्येक मृत बच्चे के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए की आपदा सहायता राशि स्वीकृत की गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





