भारत

3 लोगों की मौत: अचानक तेजी से मोड़ दिया ट्रक, उसके बाद...

jantaserishta.com
13 Sept 2022 6:07 PM IST
3 लोगों की मौत: अचानक तेजी से मोड़ दिया ट्रक, उसके बाद...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
बंगा: पंजाब में बंगा-फगवाड़ा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ऐसा हादसा हुआ, जिसका वीडियो देखकर आपका दिल दहल जाएगा. इस दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. बंगा-फगवाड़ा एनएच पर बहराम कस्बे में यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यह हादसा उस वक्त हुआ जब एनएच पर सभी गाड़ियां पूरी रफ्तार में चल रही थी और इसी दौरान 18 चक्के वाला एक ट्रक अचानक मुड़ गया. इससे तीन कारें अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गईं, जिसके बाद ट्रक भी पलट गया. पूरा घटनाक्रम हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.
जिस ट्रक की वजह से यह हादसा हुआ है, उसे फिरोजपुर जिले के रहने वाले मेजर सिंह चला रहे थे. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बंगा साइड से ट्रक जैसे ही माहिलपुर बहराम टी पॉइंट पर पहुंचा, चालक ने तुरंत ट्रक को महिलापुर साइड की तरफ गलत तरीके से मोड़ दिया.
इस दौरान फगवाड़ा की ओर से तीन कारें आ रही थीं, जिनमें से एक कार में पति, पत्नी और उनका बेटा सवार थे. तेज रफ्तार में ट्रक से टक्कर होने के बाद गाड़ी पलट गई, जिसमें कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई.
वहीं दूसरी कार (पीबी 10 ईडी 6500) भी ट्रक की चपेट में आ गई और उसमें सवार मलकीत सिंह, सुखविंदर कौर और उनका बेटा परमजीत सिंह सहित अन्य घायल हो गए. तीसरी कार में मामूली टक्कर हुई और वह रॉन्ग साइड में चली गई.
दुर्घटना इतनी भीषण और दर्दनाक थी कि ट्रक में फंसी कार को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. हादसे की सूचना मिलते ही बहराम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इसके बाद हादसे में मरने वाले लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर ट्रक में फंसी कार को बाहर निकलवाया गया.
पुलिस ने इस मामले में ट्रक ड्राइवर मेजर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304A, 427 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story