भारत

दो महिलाओं समेत 3 मजदूरों की मौत, करंट लगने से हुआ हादसा

Nilmani Pal
16 Oct 2021 2:21 PM GMT
दो महिलाओं समेत 3 मजदूरों की मौत, करंट लगने से हुआ हादसा
x

DEMO PIC 

बड़ा हादसा

झारखंड के गुमला जिले में बिजली के झूलते तार की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत तीन श्रमिकों की मौत हो गई और नौ अन्य बुरी तरह से झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार को डुमरटोली मोहल्ले में हुई। श्रमिक घटना के समय मिक्सचर मशीन ले जा रहे थे, तभी वह झूल रहे तार की चपेट में आ गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो श्रमिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की मौत राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची में शनिवार को हुई। घायलों का गुमला सदर अस्पताल और रिम्स में उपचार चल रहा है।गुमला के उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा ने मृतक के परिजन के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है। उप संभागीय पुलिस अधिकारी मनीष चंद्र लाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Next Story