भारत

3 बच्‍चों की मौत, इलाके में फैली सनसनी

jantaserishta.com
25 Sept 2022 5:26 PM IST
3 बच्‍चों की मौत, इलाके में फैली सनसनी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

दो पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े के दौरान एक गर्भवती गिर गईं।
फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद में स्‍कूटी हटाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े के दौरान एक गर्भवती गिर गईं। इससे उनके गर्भ में पल रहे तीन बच्‍चों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सरजीवन नगर की कुशवाहा गली में दो दिन पहले पंकज कुमार अपनी पत्‍नी को लेकर डॉक्‍टर के यहां जा रहे थे। पत्‍नी छह महीने की गर्भवती थीं। डॉक्‍टर के यहां जाते वक्‍त रास्‍ते में खड़ी एक स्‍कूटी से उनकी स्‍कूटी टच हो गई। इसको लेकर पंकज का पड़ोसी से विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी स्‍कूटी को न हटाने की जिद पर अड़ गया। देखते ही देखते वहां मारपीट होने लगी। इसी दौरान गर्भवती सड़क पर गिर पड़ी। इससे उनकी हालत बिगड़ गई।
गर्भवती को तुरंत फिरोजाबाद के स्‍टेशन रोड स्थित एक अस्‍पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्‍टरों ने उन्‍हें आगरा रेफर कर दिया जहां अल्‍ट्रासाउंड से पता चला कि गर्भ के अंदर तीनों बच्‍चों की मौत हो चुकी है। इसके बाद ऑपरेशन करके तीनों बच्‍चों को निकाला गया। तीनों के शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story