भारत

2 महिला मजदूरों की मौत: 7 लोग बुरी तरह जख्मी, कार चालक गया जेल

jantaserishta.com
29 Sept 2021 2:28 PM IST
2 महिला मजदूरों की मौत: 7 लोग बुरी तरह जख्मी, कार चालक गया जेल
x
दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.

चेन्नई: तमिलनाडु के चेन्नई में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां तेज रफ्तार कार ने सड़क की मीडियन लाइन की पेंटिंग में जुड़े 9 मजदूरों को कुचल दिया. हादसे में 2 महिला मजदूरों की मौत हो गई. जबकि एक 10 साल के बच्चे समेत 7 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए.

ये हादसा चेन्नई के विल्लीवक्कम के पास थाथनकुप्पम में यह हादसा हुआ. यहां 200 फीट रोड पर मजदूरों का एक समूह काम कर रहा था. सुबह करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार कार ने नियंत्रण खोकर सड़क पर खड़े एक मिनी ट्रक को टक्कर मार दी, जिसमें पेंट और ब्रश रखे थे. इसके बाद सड़क पर काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए.
हादसे में दो महिला मजदूरों की मौत
हादसे में 25 साल की शशिकला और 27 साल की कामाक्षी की मौत हो गई. घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. कार चालक की पहचान सुजीत के तौर पर हुई है. सुचित की उम्र 19 साल बताई जा रही है. वह अपने दोस्त के साथ मामल्लापुरम जा रहा था. सुजीत का इलाज चल रहा है. हालांकि, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सुजीत के शराब पीकर गाड़ी चलाने की संभावना से इनकार किया है. हालांकि, सुजीत को जेल भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story