
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
बरेली: गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज के नीचे क्रासिंग के पास गुरुवार देर रात ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक तीसरे शख्स का उसका दाहिना पैर कट गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मरने वाले दोनों युवकों का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों रेलवे लाइन क्रास कर पैदल घर जा रहे थे उसी दौरान इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई थी। उस दौरान तीनों नशे की हालत में थे लिहाजा खुद को बचा नहीं पाए। सूचना पर डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





