भारत
किस्मत! महिला को छूकर निकली मौत, तूफान में ऊपर गिरा पेड़, देखें खौफनाक वीडियो
jantaserishta.com
18 May 2021 7:32 AM GMT

x
भीषण चक्रवाती तूफान ताउते सोमवार रात में गुजरात के सौराष्ट्र तट से टकराया और इस दौरान हवा 185 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। इससे पहले, चक्रवात के कारण मुंबई में भारी वर्षा हुई और गुजरात में दो लाख से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा। इधर गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया।
मुंबई में चक्रवात तूफान ताउते ने काफी तबाही मचाई है। मुंबई से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला पेड़ के गिरने से बाल-बाल बची है।
किसमत.... मुंबई#CycloneTaukte @mumbaimatterz @RoadsOfMumbai @mumbairailusers @mumbaitraffic pic.twitter.com/CT4zc0CDxU
— Vivek Gupta News18 (@imvivekgupta) May 18, 2021

jantaserishta.com
Next Story