भारत

मौत LIVE वीडियो, सालगिरह पर पति की उखड़ी सांसें

jantaserishta.com
4 April 2025 8:57 AM IST
मौत LIVE वीडियो, सालगिरह पर पति की उखड़ी सांसें
x
वीडियो हुआ वायरल.
बरेली: जिंदगी कभी-कभी ऐसे मोड़ पर आकर ठहर जाती है, जहां खुशियों और गम का फासला बस एक धड़कन जितना रह जाता है. यूपी के बरेली में एक जूता व्यापारी वसीम की 25वीं शादी की सालगिरह पर अचानक हुई मौत ने हर किसी की आँखों को नम कर दिया. वसीम अपनी पत्नी का हाथ थामे, मुस्कुराते हुए स्टेज पर डांस कर रहे थे. चेहरे पर चमक थी, आंखों में बीते 25 सालों की यादें और आने वाले वर्षों के सपने. महफिल तालियों से गूंज रही थी. मेहमानों की मुस्कानें उनके साथ झूम रही थीं. लेकिन किसे पता था कि यह खुशी का नजारा कुछ ही पलों में मातम में बदल जाएगा.
अचानक वसीम लड़खड़ाए... पत्नी देखती रही... और वह स्टेज पर गिर पड़े. हंसी-खुशी से गूंजता हॉल एक पल में चीख-पुकार से भर गया. सभी भागकर उनके पास पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने पुष्टि की वसीम की मौत हो गई.
बताया जा रहा है बरेली के रहने वाले शाहबाद निवासी 50 वर्षीय जूता कारोबारी वसीम सरवत और उनकी पत्नी फराह ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाने के लिए बरेली के पीलीभीत बायपास रोड पर एक मैरिज हॉल में जश्न रखा था. समारोह के लिए बाकायदा कार्ड छपवाकर इस जश्न में नाते रिश्तेदारों को भी बुलाया गया था. सभी लोग वसीम और फराह की शादी के 25 साल पूरे होने के जश्न मना रहे थे. वसीम भी मैरिज लॉन में पहुंचते हैं. पत्नी फराह के साथ मंच पर चढ़कर दोनों डांस भी किया डांस करते-करते खुशियों की महफिल मातम में बदल गई. वसीम वहीं मंच पर गिर जाता है और कुछ ही सेकंड में उसकी मौत हो जाती है.
शादी की सालगिरह का जो जश्न केक काट के मनाया जाना था. वसीम वो केक भी नहीं काट पाए. बताया जा रहा है कि वसीम मैरिज लॉन में पहुंचे तो पत्नी के साथ मंच पर थिरकने लगे और ये हादसा हो .पूरी घटना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. करीब एक मिनट के इस वीडियो में वसीम और फराह जमकर झूम रहे हैं. लेकिन दोनों को ये अहसास तक नहीं था कि चंद सेकेंड में ये जश्न उनकी जिंदगी की आखिरी खुशी बनने वाली है. यह वीडियो उनकी जिंदगी का आपकी वीडियो है. वीडियो के आखिर में डांस करते-करते वसीम गश खाकर गिर जाते हैं. आसपास खड़े लोग उन्हें उठाने के लिए दौड़ते हैं. लेकिन वसीम को होश नहीं आता.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story