भारत

श्मशान घाट में दी जान, वजह जानकर दंग रह जाएंगे

jantaserishta.com
11 Sept 2022 11:45 AM IST
श्मशान घाट में दी जान, वजह जानकर दंग रह जाएंगे
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
एक बस चालक को कार सवार ने रौंद दिया की जिससे उसकी मौत हो गई। पिता की मौत के सदमे को बेटा बर्दाश्त नहीं कर पाया।
नई दिल्ली: कुंडली के पास शुक्रवार को एक बस चालक को कार सवार ने रौंद दिया की जिससे उसकी मौत हो गई। पिता की मौत के सदमे को बेटा बर्दाश्त नहीं कर पाया। उसने श्मशान घाट में जहर खाकर अपनी जान दे दी। सोनीपत पुलिस ने इस मामले में जिम मालिक 30 वर्षीय महिला को पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके से शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान न्यू मोती नगर निवासी मोनिका ग्रोवर के रूप में हुई है।
49 साल के बस चालक की पहचान सोनीपत के जगबीर सिंह के तौर पर हुई है जो सरस्वती विहार में अपने परिवार के साथ रहता था और हरियाणा रोडवेज के लिए बसें चलाता था। पुलिस ने सिंह के बड़े बेटे दीपक की शिकायत पर केस दर्ज किया है। उसने पुलिस को बताया कि 6 सितंबर को जब मेरे पिता प्रमोद द्वारा संचालित हरियाणा रोडवेज की बस से सुबह 4 बजे बस डिपो जा रहे थे, तो उन्हें सोनीपत में कुंडली के पास एक काली थार ने कुचल दिया। कार बस के पीछे रुकी। जैसे ही मेरे पिता, प्रमोद और कंडक्टर फतेह बस से नीचे उतरे थार ड्राइवर ने उन्हें कुचल दिया। मेरे पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
बस कंडक्टर फतेह ने दावा किया कि थार जानबूझकर उनका रास्ता रोक रही थी। उन्होंने कहा, 'हरियाणा के बहलगढ़ से, कार चालक ने लगातार ब्रेक दबाया और बस को रास्ता नहीं दिया। हमें लगा कि इससे टक्कर हो सकती है, इसलिए हमने बस रोक दी।' फतेह ने कहा कि सिंह, मैं और प्रमोद कार चालक को उसके गलत तरीके से ड्राइविंग करने को लेकर डांटना चाहते थे, लेकिन उन्हें ऐसा करने का मौका नहीं मिला। फतेह ने कहा, 'जगबीर को थार ने कुचल कर मार दिया, मैं भी बुरी तरह से घायल हो गया और कार ने कुछ दूर तक प्रमोद को घसीटा।' बाद में सिंह के अंतिम संस्कार में उनके छोटे बेटे, संदीप ने दुखी होकर जहर खा लिया और पिता की चिता के सामने आखिरी सांस ली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story