भारत

मॉक ड्रिल से मौत: 5 मिनट के लिए आॉक्सीजन बंद कर की गई 22 मरीजों की 'छंटनी', देखें वायरल वीडियो

jantaserishta.com
8 Jun 2021 11:21 AM IST
मॉक ड्रिल से मौत: 5 मिनट के लिए आॉक्सीजन बंद कर की गई 22 मरीजों की छंटनी, देखें वायरल वीडियो
x
एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें डॉक्टर खुद अपनी घिनौनी करतूत को कबूल करता दिख रहा है.

आगरा:- यूपी के आगरा जिले में कोरोना महामारी को लेकर दिल दहलाने वाली बात सामने आई है। जिले के एक बड़े अस्पताल पारस हॉस्पिटल पर 22 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के आरोप लग रहे हैं। दरअसल अस्पताल के कातिल डॉक्टर ने मरीजों का लोड कम करने के लिए उनका मेडिकल मर्डर करना शुरू कर दिया। इसमें वह गंभीर मरीजों की ऑक्सिजन पांच मिनट के लिए बंद कर देता था। ऐसा करने से अस्पताल में 22 मरीजों की मौत हो गई थी। पूरे मामले का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें डॉक्टर खुद अपनी घिनौनी करतूत को कबूल करता दिख रहा है।

आगरा स्थित पारस हॉस्पिटल के डॉक्टर आरिंजय जैन के अस्पताल में 26 अप्रैल तक 96 मरीज भर्ती थे। अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या से डॉक्टर बेचैन थे। ऑक्सिजन की व्यवस्था नहीं होने पर डॉक्टर ने 26 अप्रैल की सुबह सात बजे अपने अस्पताल में पांच मिनट का ऑक्सिजन मॉकड्रिल कर दिया। ऐसे में गंभीर हालत वाले 22 मरीजों की मौत हो गई।
वायरल वीडियो में डॉक्टर कह रहा है कि 25 और 26 अप्रैल को आगरा में हालात बेकाबू थे। अपने बॉस से बात की। उन्होंने कहा कि मरीजों को डिस्चार्ज शुरू करो। ऑक्सिजन कही नहीं है, तब मैंने कई मरीजों से जाने के लिए कहा, लेकिन चार या पांच लोग ही माने बाकी तो पेंडुलम बने रहे, नहीं जाएंगे-नहीं जाएंगे। जब नहीं माने तो बॉस की बात मान ली और ऑक्सिजन बंद कर दी। मॉकड्रिल करने की सोचा, जिसमें पता चल जाएगा कि कौन मरेगा या नहीं मरेगा। मॉकड्रिल करते ही मरीज छटपटा गए और शरीर नीला पड़ने लगा। जब ऑक्सिजन रोकी तो 22 मरीज दम तोड़ चुके थे।
डॉक्टर आरिंजय जैन का कहना है कि उसका वीडियो तोड़ मरोड़कर पेश किया है। उनके अस्पताल में 26 अप्रैल को चार लोगों की मौत हुई है और 27 अप्रैल को तीन लोगों की मौत हो गई। हालांकि जब डॉक्टर से सस्पेक्ट मरीजों के बारे में पूछा गया तो वे चुप्पी साथ गए। इसका मतलब वे आंकड़ों को छिपा रहे हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story