भारत

OMG! थ्रेशर मशीन के अंदर फंसने से मौत, 2 महीने पहले हुई थी शादी, ऐसे चपेट में आए

jantaserishta.com
17 Dec 2025 1:12 PM IST
OMG! थ्रेशर मशीन के अंदर फंसने से मौत, 2 महीने पहले हुई थी शादी, ऐसे चपेट में आए
x
पढ़ें पूरी खबर.
मुंगेर: बिहार में मुंगेर के तारापुर थाना इलाके के भगलपुरा गांव से मंगलवार की रात एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहां भगलपुरा पश्चिमी बहियार में धान की थ्रेसिंग के दौरान थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान भगलपुरा गांव के इंदिरा नगर निवासी पुतुल पासवान के लगभग 25 वर्षीय पुत्र संजीव उर्फ पीपी पासवान के रूप में हुई है.
संजीव की शादी महज दो माह पूर्व ही हुई थी. इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थ्रेसिंग के दौरान संजीव मशीन में फंसे पुआल को साफ कर रहा था. इसी दौरान अचानक उसका हाथ थ्रेसर के अंदर चला गया और मशीन ने उसके आधे शरीर को खींच लिया.
गंभीर चोटों के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है. सूचना पर पहुंची तारापुर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है.
थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि एक युवक थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत हो गई. थ्रेसर मालिक की पहचान की जा रही है. मामले में जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story