भारत

मौत को चुनौती! रेल की पटरियों के बीच सो गया शख्स, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
3 Aug 2022 8:06 AM IST
मौत को चुनौती! रेल की पटरियों के बीच सो गया शख्स, फिर जो हुआ...
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

वह इस हादसे के बाद काफी सदमे में है।

गढ़वा: गढ़वा में नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के पुरैनी के रहने वाले 30 साल के शहजाद आलम उर्फ पप्पू आलम के ऊपर से सोमवार रात एक बजे पूरी ट्रेन गुजर गई लेकिन उसके शरीर में खरोंच तक नहीं आई। वह इस हादसे के बाद काफी सदमे में है। बताया जा रहा है कि वो टहलते हुए रेल की पटरियों के बीच सो गया था। उसके ऊपर से ट्रेन भी गुजर गई, लेकिन उसे खरोंच तक नहीं आई।

सोमवार रात हावड़ा से भोपाल जानेवाली एक्सप्रेस के चालक ने नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन को सूचित किया कि सोनवर्षा गांव में पोल संख्या 47/2 के समीप दोनों रेलवे लाइन के बीच में एक युवक पड़ा हुआ है। उसके ऊपर से ट्रेन गुजर गई। सबको लगा कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई है। आरपीएफ जवानों ने देखा कि वह युवक दोनों पटरियों के बीच सोया हुआ है। वह जिंदा है और शरीर में खरोंच तक नही आई थी।
घटना के बाद वह सदमे में था। उसके बाद 108 पर फोन कर वहां एंबुलेंस बुलाया गया। उसके बाद उसे अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि युवक काफी देर से टहल रहा था। एक्सप्रेस से पहले दो मालगाड़ी भी उस ट्रैक से गुजरी थी। अंदेशा है कि एक्सप्रेस के अलावा मालगाड़ी भी उसके ऊपर से निकली थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story