भारत
एसिड पीने से मौत या कुछ और? SDM के आदेश पर पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया
jantaserishta.com
17 Aug 2026 2:06 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय में मोहन टॉकीज क्षेत्र में एक विवाहिता की एसिड पीने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की हो गई. मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. परिजनों की शिकायत के बाद एसडीएम के आदेश पर एक दिन पहले दफनाए गए शव को कब्रिस्तान से बाहर निकाला गया.
तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा तैयार किया गया और फिर शव को पोर्सटमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. शव का पोस्टमार्टम किया गया. पुलिस ने मामले में गहनता से जांच शुरू कर दी है. मृतका की पहचान नीलोफर के रूप में हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उनकी मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा.
नीलोफर के भाई फरहान शेख और मां आयशा ने बताया कि शनिवार दोपहर तकरीहन डेढ़ से दो बजे के बीच उन्हें सूचना मिली कि नीलोफर ने एसिड पी लिया है. परिजनों ने बताया कि उसे फौरन इलाज के लिए इंदौर के अस्पताल ले जाया गया. लेकिन कसरावद गांव के पास उनकी मौत हो गई.
नीलोफर के परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद अस्पताल में उन पर दबाव बनाया गया और कुछ कागजी हस्ताक्षर कराए गए. परिजनों का ये भी आरोप है कि पोस्टमार्टम किए बिना ही शव को घर ले जाया गया और बाद में दफन कर दिया गया. पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की जांच करेगी.
कोतवाली सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिरसाठ ने बताया कि रविवार को एसडीएम के आदेश पर कब्र से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इस दौरान तहसीलदार जागर रावत और थाना प्रभारी बीएल मंडलोई भी मौजूद थे. नीलोफर के मायके पक्ष का कहना है कि ससुराल पक्ष ने जल्दीबाजी में शव को दफन कर दिया. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच करेगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





