
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
घर के बाहर बिछा दी लाशें.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई. मामला नगीना देहात थानाक्षेत्र के लालवाला गांव का है. शनिवार की शाम को एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से नौ वर्षीय बच्ची और उसके चार वर्षीय भाई की मौत हो गई. जबकि, उसके पिता और कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उनका अस्पताल में इलाज जारी है.
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संग्राम सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम लगभग सात बजे लालवाला में मनीराम अपनी नौ वर्षीय पुत्री मानसी और चार वर्षीय पुत्र संस्कार के साथ दरवाजे पर बैठे थे. तभी अनियंत्रित कार दरवाजे पर आकर टकरा गई. उसकी चपेट में आने से मानसी और संस्कार की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि मनीराम और कार चालक फरमान गंभीर रूप से घायल हो गए.
दोनों को इलाज के लिए फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. मामले में जांच जारी है.
वहीं एक अन्य मामले में हरियाणा के मुरथल में परांठा खाने जाना कुछ दोस्तों को महंगा पड़ गया. शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसे में कार सवार युवती (25) की मौत हो गई. जबकि, कार सवार पांच अन्य दोस्त घायल हो गए. सभी शराब पार्टी करने के बाद मुरथल में परांठे खाने जा रहे थे. घटना नोएडा सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के गिझौद के पास एलिवेटेड रोड पर हुई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





