भारत

CCTV में कैद मौत...क्षण भर का गुस्सा और खत्म हुई जिंदगी

jantaserishta.com
29 Dec 2025 9:00 AM IST
CCTV में कैद मौत...क्षण भर का गुस्सा और खत्म हुई जिंदगी
x
देखें वीडियो.
सूरत: गुजरात में सूरत शहर के रामपुरा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 23 साल के डायमंड वर्कर ने बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है. डायमंड वर्कर को उसके पिता ने बिना काम के घूमने पर डांटा था जिससे आहत होकर उसने ये भयानक कदम उठा लिया. चौथी मंजिल से नीचे गिरते हुए मृतक का वीडियो पास के CCTV कैमरे में कैद हो गया. बेटे की असमय मौत से परिवार में दुख की लहर दौड़ गई है.
सीसीटीवी में कैद हुई यह तस्वीरें सूरत शहर के लालगेट पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रामपुरा रामवाड़ी के पास हमद पार्क बिल्डिंग की है. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सड़क पर लोगों की आवाजाही चल रही है. इसी बीच यहां एक शख्स ऊपर से नीचे आ गिरता है. जिस वक्त यह शख्स गिरा वहां से एक महिला गुजर रही थी. यह शख्स महिला के ऊपर गिरते गिरते बाल- बाल बच गया था. यह देख कर आसपास के लोग ऊपर से नीचे गिरे शख्स की तरफ दौड़ पड़े थे. जिस बिल्डिंग से यह शख्स गिरा उस बिल्डिंग के लोग भी नीचे दौड़ आए.
चौथी मंजिल से नीचे गिरे शख्स ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. मरने वाले का नाम दानिश मोतीपानी के तौर पर सामने आया है. दानिश के पिता मोहम्मद मुनाफ मोतीपानी अपने परिवार के साथ रामपुरा रामवाड़ी के पास 'हमदपार्क' बिल्डिंग में रहते हैं. उनका 23 साल का बेटा दानिश मोतीपानी डायमंड फैक्ट्री की ऑफिस में काम करता था. जानकारी के मुताबिक, दानिश बिना काम के इधर-उधर घूमता रहता था, जिसके लिए उसके पिता उसे डांटते थे. पिता की यह डांट दानिश पर भारी पड़ गई.
शुक्रवार, 26 दिसंबर की रात करीबन आठ बजे दानिश गुस्से में आ गया और अपनी बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूद गया. उसे तुरंत गंभीर हालत में लोखत हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे आधिकारिक रूप से मृत घोषित कर दिया था.
घटना की CCTV फुटेज में दिख रहा है कि दानिश चौथी मंजिल से नीचे कूदता है और नीचे खड़े एक 'छोटा हाथी' टैम्पा के पिछले हिस्से से जोरदार धमाके के साथ टकराकर जमीन पर गिर जाता है. आवाज सुनकर आस-पास के लोग और राहगीर चौंक गए और तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े. मृतक दानिश अपने पिता का इकलौता बेटा था और उसकी एक बहन भी है. परिवार ने सोचा भी नहीं था कि घर के बड़ों की बेटे के अच्छे भविष्य के लिए दी गई डांट इतना बड़ा सदमा देगी. लालगेट पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल मौत का केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null