भारत

कभी भी कहीं भी मौत आ सकती है! स्कूटी बनवाने जा रहे युवक की मौत का लाइव VIDEO

jantaserishta.com
2 Dec 2025 2:50 PM IST
कभी भी कहीं भी मौत आ सकती है! स्कूटी बनवाने जा रहे युवक की मौत का लाइव VIDEO
x
वीडियो हुआ वायरल.
इंदौर: देशभर में लगातार बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामलों में एक और दुखद घटना जुड़ गई है. इंदौर में अपनी स्कूटी को पैदल ही सुधारने के लिए ले जा रहे 27 साल के युवक की अचानक मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
परदेशीपुरा थाना इलाके का यह मामला है. जनता क्वार्टर में रहने वाला विनीत(27) अपनी स्कूटी को सुधारने के लिए घर के नजदीक एक मैकेनिक के पास ले जा रहा था. वायरल वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि वह अपनी दोपहिया वाहन को पैदल ले जा रहा था और अचानक से गश खाकर सड़क पर गिर गया और फिर उठ नहीं सका. प्राथमिक तौर पर डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है.
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक को आसपास के लोग तत्काल अस्पताल भी लेकर पहुंचे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story