भारत

महंगाई हटाओ महारैली: प्रियंका गांधी की हुंकार, 'ये लड़ाई सिर्फ जनता नहीं, मेरे भाई राहुल की भी'

jantaserishta.com
12 Dec 2021 1:36 PM IST
महंगाई हटाओ महारैली: प्रियंका गांधी की हुंकार, ये लड़ाई सिर्फ जनता नहीं, मेरे भाई राहुल की भी
x

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज कांग्रेस मेगा रैली (Congress Mahangai Hatao Rally in Jaipur) कर रही है. रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी दिल्ली पहुंच चुकी हैं. सोनिया गांधी लंबे समय बाद किसी रैली में नजर आ रही हैं.

सोनिया-राहुल के अलावा कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर अपने कद्दावर नेताओं को एक मंच पर जमा कर केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला कर रही है. जयपुर के विद्यानगर स्टेडियम में कांग्रेस का विशाल मंच सजा है. चारों ओर सोनिया, राहुल समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के पोस्टर लगे हैं और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हुए हैं.


रैली को संबोधित करते हुए प्रियका गांधी ने कहा कि आप इस रैली में इसलिए आए हैं क्योंकि महंगाई की वजह से आपका जीना मुश्किल हो गया है. आप यहां इसलिए आए हैं क्योंकि रसोई का सिलेंडर 1000 का हो गया है. प्रियंका ने कहा कि ये सरकार जितना विज्ञापन पर खर्च करती है उतना किसानों पर खर्च नहीं करती है. उन्होंने कहा कि ये सरकार सिर्फ गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है.
कांग्रेस ने एयरपोर्ट से रैली स्थल आ रहे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तस्वीरें और वीडियो जारी की है. कांग्रेस ने कहा है कि निगाहें मंजिल पर है और मंजिल जनता को राहत दिलाना है. राजस्थान की वीर भूमि पर गुलाबी नगरी में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और राहुल गांधी भाजपाई महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story