भारत

डीलर हत्याकांड: महिलाओं का होता था यौन शोषण, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
27 Jun 2022 10:59 AM IST
डीलर हत्याकांड: महिलाओं का होता था यौन शोषण, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में पुलिस ने तीन महीने पहले हुए डीलर हत्याकांड मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि डीलर अरुण सिंह अनाज देने के नाम पर गांव की महिलाओं का यौन शोषण करता था. गिरफ्तार एक आरोपी के घर की महिलाओं के साथ भी यौन शोषण किया गया था. इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर 10 मार्च को डीलर अरुण सिंह पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

मामला मंझौल थानाक्षेत्र के पावरा गांव का है. यहां 10 मार्च को डीलर अरुण सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. हत्यारोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें इन तीनों को वहां से गुजरते देखा गया. पुलिस तभी से इन तीनों आरोपियों की तलाश कर रही थी. तकनीकी मदद से तीनों को अब जाकर गिरफ्तार किया गया.
हालांकि, मृतक डीलर के घर वालों ने पहले दो पड़ोसियों को हत्या का आरोप लगा था. लेकिन जांच में मामला कुछ और ही सामने आया. एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों बदमाशों ने 4 दिन पहले भी पावरा गांव के ही टैंट संचालक अरविंद तांती को भी गोली मारकर घायल किया था. तीनों आरोपियों का टेंट संचालक अरविंद तांती से भी विवाद था.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों की पहचान मोहम्मद सोनू, मोहम्मद अशफाक रजा और मोहम्मद इनायतुल्लाह के रूप में हुई. तीनों के पास से पिस्टल, कारतूस और बाइक भी बरामद की गई. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अरुण अय्याश किस्म का व्यक्ति था. अनाज देने के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण करता था. उसने अनाज देने की आड़ में क्षेत्र की कई महिलाओं का यौन शोषण किया था. एक आरोपी के घर की महिलाओं के साथ भी अरुण ने यौन शोषण किया था. जिससे आरोपी को गुस्सा आ गया. उसने साथियों के साथ मिलकर अरुण के मर्डर का प्लान बनाया. फिर चाकू से गोदकर हत्या कर दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story