भारत

ससुराल पहुंचते हुई डील, पैदा करना होगा लड़का, लड़की होने पर महिला हो रही प्रताड़ित

Nilmani Pal
23 Feb 2024 11:32 AM GMT
ससुराल पहुंचते हुई डील, पैदा करना होगा लड़का, लड़की होने पर महिला हो रही प्रताड़ित
x
पढ़े पूरी खबर

केरल। लड़का कैसे पैदा होगा? न सिर्फ लड़का बल्कि अच्छा लड़का पैदा करने की तकनीक ससुराल वालों ने नई बहू को सिखाई थी। ससुराल वालों ने यह बात दुल्हन को उसकी शादी की रात सिखाई। इसके बावजूद बेटा नहीं हुआ। महिला को शादी के दो साल बाद जब बेटी पैदा हुई तो ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उनके तानों से आजिज होकर महिला ने ससुराल के सदस्यों के खिलाफ केरल हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। महिला ने पति समेत ससुराल वालों को सजा देने की मांग की।

लिव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने अपनी याचिका में कहा, "संभोग करने के सटीक तरीके और समय के बारे में स्पष्ट निर्देश थे ताकि न केवल लड़का, बल्कि एक 'अच्छा लड़का' पैदा किया जा सके। दूल्हे और उसके परिवार ने इस बात पर जोर दिया कि याचिकाकर्ता को दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा क्योंकि उनका मानना ​​था कि लड़कियां हमेशा वित्तीय बोझ होती हैं।" महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ केरल हाई कोर्ट में केस दायर किया। याचिकाकर्ता की उम्र 39 साल है और वह केरल के कोल्लम जिले की रहने वाली है। महिला ने बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2012 में हुई थी। उनसे कहा कि उसे कहा गया था कि शादी के बाद उसे बेटे को जन्म देना होगा। जब बेटी हुई तो उसके पति और परिवार के बाकी लोगों ने उसे सालों तक प्रताड़ित किया। इस संबंध में महिला ने कई संगठनों से संपर्क किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

आखिरकार महिला हाई कोर्ट गई जहां हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने उसकी शिकायत सुनकर इस मामले पर घृणा और आश्चर्य व्यक्त किया। जस्टिस देवन रामचन्द्रन ने कहा, "मैं हैरान हूं कि ऐसी घटनाएं केरल जैसे राज्य में हो रही हैं।" कोर्ट ने इस घटना पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार से भी बयान मांगा है। केरल हाई कोर्ट मामले की अगली सुनवाई 29 फरवरी को करेगा।


Next Story