भारत

महिला के साथ गैंगरेप, पति को कमरे में बंद किया

jantaserishta.com
22 April 2023 9:01 AM IST
महिला के साथ गैंगरेप, पति को कमरे में बंद किया
x

DEMO PIC 

मामला दर्ज.
रांची (आईएएनएस)| एक मूक-बधिर व्यक्ति को कमरे में बंद कर उसकी पत्नी के साथ दो लोगों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। घटना झारखंड के देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र की है। महिला थाने में एफआइआर दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है। पीड़ित महिला के सास-ससुर निमंत्रण मिलने पर बाहर गये थे। घर में महिला और उसका मूक-बधिर पति सो रहे थे। तभी रात 11 बजे देवपुरा टोला जमुआ के नीरज दास और बसफिटवा गांव निवासी हुरो यादव ने महिला के घर में घुसकर उसके पति को दूसरे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। इससे महिला की स्थिति गंभीर हो गयी।
जब उसके सास-ससुर लौटे तो महिला ने इसकी जानकारी उन्हें दी। 15 अप्रैल को इसे लेकर गांव में पंचायत बुलायी गयी। पंचायती के दौरान महिला के आरोपों को लेकर युवकों से पूछताछ की गयी पर उन्होंने आरोपों को मानने से इंकार किया और वहां से चले गये। इसके बाद दोनों ने महिला और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी थाना प्रभारी को दी। महिला के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story