भारत

मूक बधिर बच्ची की इलाज के दौरान मौत, कुत्तों ने किया था हमला

jantaserishta.com
27 July 2022 8:50 AM IST
मूक बधिर बच्ची की इलाज के दौरान मौत, कुत्तों ने किया था हमला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

घर के बाहर सुबह 5:30 बजे खूंखार कुत्तों ने घेरकर हमला कर दिया था.

आगरा: आगरा में खूंखार कुत्तों का शिकार हुई मूकबधिर बच्ची गुंजन की इलाज के दौरान मौत हो गई. गुंजन को बचाने के लिए जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा था. करीब 24 घंटे तक गुंजन जिंदगी के लिए मौत से लड़ती रही. लड़ते-लड़ते अचानक उसकी सांसें थम गई और जिंदगी की जंग हार गई.

गुंजन की कल यानी मंगलवार की शाम का सूरज ढलने के थोड़ी देर बाद ही जिला अस्पताल में मौत हो गई. मूकबधिर बच्ची गुंजन की मां नहीं है और पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं. उसकी देखभाल का सहारा दादी और परिवार के अन्य सदस्य थे. गुंजन की मौत की जानकारी जैसे ही परिजनों के कानों तक पहुंची कोहराम मच गया.
बच्ची की मौत पर अस्पताल के चिकित्सक भी दुखी हैं. डिप्टी सीएमएस डॉ. सी पी वर्मा ने बच्ची की मौत की पुष्टि की. फोन पर हुई बातचीत में डॉ. सी पी वर्मा ने बताया कि अचानक बच्ची की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई. गुंजन को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया, 8 डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही थी.
सिकंदरा थाना क्षेत्र के देहतोरा की रहने वाली बच्ची गुंजन को घर के बाहर सुबह 5:30 बजे खूंखार कुत्तों ने घेरकर हमला कर दिया था. एक दर्जन कुत्तों ने गुंजन को हमला कर शरीर को नोंच खाया था. खून से लथपथ गुंजन को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गुंजन के शरीर में 36 चोट के निशान थे और 20 से भी ज्यादा टांके लगाए गए थे.
बोलने से मोहताज गुंजन अपने दर्द को बता भी नहीं पा रही थी. वह पल-पल कराह रही थी. उस वक्त इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना था कि उनकी प्राथमिकता है कि किसी भी तरह मासूम की जान बचाई जा सके, लेकिन गुंजन को बचाया नहीं जा सका और वह जिंदगी की जंग हार गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story