भारत
मूकबधिर नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार, ड्राइवर निकला दरिंदा
jantaserishta.com
25 Nov 2024 8:06 AM IST

x
आरोपी गिरफ्तार.
रोहतास: बिहार के रोहतास जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां कस्तूरबा आवासीय छात्रावास की मूकबधिर किशोरी के साथ एक ड्राइवर ने दुष्कर्म किया. पीड़ित छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को पटना के फुलवारीशरीफ से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
मामला रोहतास जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां 15 वर्षीय मूकबधिर छात्रा को बहला-फुसलाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया. इस मामले में पीड़ित छात्रा की मां ने डेहरी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर पटना के फुलवारीशरीफ स्थित एक घर से रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
मामले में डालमियानगर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. वहीं, पीड़िता का डेहरी के अनुमंडलीय अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया है. मूकबधिर छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी रंजीत कुमार को पुलिस ने पटना के फुलवारीशरीफ से गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी डेहरी के एक भाजपा कार्यकर्ता की गाड़ी का ड्राइवर बताया जा रहा है. इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है.
SDPO पंकज कुमार ने बताया कि मूकबधिर छात्रा से रेप करने के आरोपी को पटना के फुलवारीशरीफ से गिरफ्तार किया गया है. पीड़ित छात्रा की मां के शिकायत पर डेहरी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. पीड़िता का अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया है. आरोपी को कोर्ट पेश कर बयान दर्ज कराया जाएगा. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





