भारत

शर्मनाक और जानलेवा लापरवाही: अस्पताल के फर्श पर खून से लथपथ मरीज के पास दिखा कुत्ता, चाट रहा था खून, हुआ ये एक्शन

jantaserishta.com
4 Nov 2022 8:19 AM IST
शर्मनाक और जानलेवा लापरवाही: अस्पताल के फर्श पर खून से लथपथ मरीज के पास दिखा कुत्ता, चाट रहा था खून, हुआ ये एक्शन
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

संवेदनहीनता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कुशीनगर: कुशीनगर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एक घायल युवक से संवेदनहीनता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में फर्श पर पड़े घायल युवक के पास कुत्ता फर्श पर बिखरा खून चाट रहा है। वीडियो डीएम एस राजलिंगम के पास पहुंचा तो उन्होंने जांच के बाद लापरवाही पर गुरुवार को वार्ड ब्वाय, स्वीपर, स्टाफ नर्स समेत छह संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त कर दी। साथ ही ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए शासन को सिफारिश करेंगे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी वीडियो का संज्ञान लेते हुए सीएमओ से रिपोर्ट तलब की है।
दरअसल, 1 नवंबर की रात जिले का 25 वर्षीय बिट्टू मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां स्वास्थ्यकर्मियों की संवेदनहीनता का आलम यह था कि बेड खाली होने के बाद भी घायल को फर्श पर लेटा दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि युवक फर्श पर पड़ा है और एक कुत्ता वहां पहुंच गया और फर्श पर बिखरे घायल युवक के खून को चाटने लगा।
वायरल वीडियो डीएम एस राजलिंगम के पास पहुंच गया। उन्होंने वायरल वीडियो की जांच कराई। पता चला कि एक नवंबर की रात घायल युवक को इमरजेंसी में लाया गया था। यहां से उसे डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया था लेकिन वह काफी देर तक अस्पताल में फर्श पर ही पड़ा रहा और इसी दौरान उसके पास पहुंचा कुत्ता फर्श पर बिखरा खून चाटने लगा।
हकीकत सामने आने के बाद डीएम ने उस रात इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। वहीं ड्यूटी पर तैनात रहे डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर डीएम शासन से सिफारिश करेंगे।
सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी संवेदनहीनता के वायरल वीडियो का संज्ञान लिया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि जिला चिकित्सालय कुशीनगर के इमरजेंसी वार्ड में मरीज के पास कुत्ते के घूमने के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मैंने सीएमओ को इस संदर्भ में जिम्मेदारी निर्धारित की है। रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story