जानलेवा लापरवाही: ओमिक्रॉन संक्रमित युवक घूम आया होटल और मॉल, अब मचा हड़कंप

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। अब तक देश के कई राज्यों में इस वेरिएंट से संक्रमित लोग मिले हैं। विशेषज्ञ लगातार इस बात की सलाह दे रहे हैं कि वायरस के इस वेरिएंट से बचने के लिए कोरोना से जुड़े सभी प्रोटोकॉल्स का कड़ाई से पालन किया जाए। लेकिन केरल में इन प्रोटोकॉल्स को तोड़ने और एक बड़ी लापरवाही को अंजाम देने का मामला सामने आया है। एर्णाकुलम में ओमिक्रॉन से पॉजिटिव एक शख्स प्रोटोकॉल्स को तोड़ कर शॉपिंग मॉल्स और रेस्टोरेंट में चला गया। इस खबर के सामने आने के बाद यहां प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया है। अब प्रशासन इस युवक के संपर्क में आए लोगों की लंबी फेहरिस्त तैयार करने में जुटा हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





