भारत

फिरोजाबाद में डेंगू और बुखार का जानलेवा कहर जारी, बच्चों को तेजी से बना रहा है अपना शिकार

Tulsi Rao
11 Sep 2021 6:33 PM GMT
फिरोजाबाद में डेंगू और बुखार का जानलेवा कहर जारी, बच्चों को तेजी से बना रहा है अपना शिकार
x
बुखार के बीच परिवार के सदस्य सीरप पिलाकर बच्चों को ठीक करने की कोशिश में जुटते हैं तब तक लिवर को डैंमेज करने के चलते उल्टी और दस्त में खून आने से उनकी मौतें हो रही हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। फिरोजाबाद में डेंगू और बुखार का कहर तेजी से जानलेवा बनता जा रहा है। बच्चों को ये अपना शिकार तेजी से बना रहा है। बुखार के बीच परिवार के सदस्य सीरप पिलाकर बच्चों को ठीक करने की कोशिश में जुटते हैं तब तक लिवर को डैंमेज करने के चलते उल्टी और दस्त में खून आने से उनकी मौतें हो रही हैं। शनिवार को 12 और मौतें हो गईं। एक दिन में यह सबसे ज्यादा मौतें हैं। इसके साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या जनपद में 125 हो गई है।

सुहागनगरी में बुखार और डेंगू से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को कई बच्चों को जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज में लेकर आई महिलाओं को निराशा मिली। वहीं प्राइवेट चिकित्सकों से दवा लेने वाले बच्चों की भी जान पर बनकर आ गई है। फिरोजाबाद में शहर और देहात क्षेत्र में शनिवार को पांच और मौतें सामने आई हैं। इनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। बच्चों और महिलाओं की मौतों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा शनिवार को सामने आया है। अब तक सात से आठ मौतें तो एक दिन में हुईं लेकिन पहली बार एक साथ 12 मौतें सामने आई हैं।
विधायक मनीष असीजा शनिवार की सुबह ही क्षेत्रों में दौड़े और शहरी क्षेत्र में हुई सभी बच्चों की मौतों पर परिवारों में शोक जताकर आए। मृतकों के परिजनों ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य भी बीमार हैं और मौतों के बाद परिवार टूट गए हैं। बुखार व डेंगू से दो महिलाओं की मौतों पर भी विधायक उनके परिवारों में पहुंचे। उन्होंने बताया कि बुखार और डेंगू से अधिकांश मौतें हो रही हैं।
शनिवार को ये मौतें आईं सामने-
- नंदिनी गुप्ता (12) पुत्री संदीप गुप्ता निवासी कस्तूरबा नगर, जैन नगर खेड़ा
- रवी (16) पुत्र श्रीकृष्ण ओझा निवासी पीपल नगर
- शिवम (17) पुत्र संजय शंखवार निवासी झलकारी नगर गली नंबर तीन
- रोहित (2) पुत्र गुन्नेश निवासी पोपगढ़ हाथबंत आज अस्पताल में मृत आया
- रितू शुक्ला (29) पत्नी प्रशान्त शुक्ला निवासी रहना
- सुनीता (52) पत्नी अजय कुमार निवासी बोहरान गली
- ऋषि (13) पुत्र वीनेश कुमार निवासी श्रीराम कॉलोनी
- माधव (6) पुत्र त्रिलोकी नाथ निवासी प्रकाश टाकीज के पीछे
- यशोदा (12) पुत्री अनिल सविता निवासी रहना
- मानव (6) पुत्र रूप किशोर निवासी न्यू रामगढ़ गली नम्बर पांच
- नंदिनी यादव (12) पुत्री सुनील कुमार निवासी मथुरा नगर
- मुन्नी देवी (56) पत्नी अनेक सिंह निवासी गढ़ी सिधारी


Next Story