भारत
महिला पर किया जानलेवा हमला, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
10 Oct 2023 9:48 AM IST

x
5 सालों से लिव इन रिलेशनशिप में रहता था।
नोएडा: महिला के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। छानबीन में पता चला है कि आरोपी महिला के साथ बीते 5 सालों से लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। महिला और उसके बीच जब अनबन हुई तो उसके बाद उसने महिला पर हमला कर दिया।
थाना फेस-2 पुलिस ने महिला के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले शातिर अपराधी को पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही से घटना में इस्तेमाल रक्तरंजित क्राफ्ट नाइफ (ब्लेड) बरामद किया गया है।
9 अक्टूबर को पीड़िता ने थाना फेस-2 पुलिस को सूचना दी कि वह और अमर के साथ पिछले 5 वर्षों से रिलेशन में रहते थी। आपस में अनबन होने पर वह दोनों अलग हो गये थे। 9 अक्टूबर को एल्डिको युटोपिया के पास अमर ने जान से मारने की मंशा से ब्लेड से कई वार किये गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया और थाना फेस-2 नोएडा में मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 10 अक्टूबर को थाना फेस-2 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से घटना करने वाले अभियुक्त अमर को सेक्टर-93 नोएडा से गिरफ्तार किया गया। अभिय़ुक्त अमर से पूछताछ की गयी तो उसने घटना में इस्तेमाल रक्तरंजित क्राफ्ट नाइफ (ब्लेड) को एल्डिको युटोपिया सोसायटी के गेट नं0-3 के पास से बरामद कराया। हथियार की बरामदगी के उपरांत लौटते समय अमर ने मौका पाकर पुलिस बल से पिस्टल छीन कर भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने जवाबी करवाई की तो अभियुक्त के पैर में गोली लगने के कारण वह घायल हो गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





