भारत
दो गुटों का विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला
jantaserishta.com
13 July 2024 1:40 PM IST

x
कार्रवाई की जा रही है।
जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दो गुटों में आपसी विवाद को सुलझाने गई पुलिस पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पंवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनकट गांव से पुलिस की टीम को शुक्रवार रात मारपीट के संबंध में सूचना दी गई थी। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कांस्टेबल राधे चरण यादव और होमगार्ड शुभम पटेल मामले की तफ्तीश कर रहे थे।
इसी बीच वीरेंद्र गौतम और उसके भाई चंद्रकेश गौतम नाम के दो व्यक्तियों ने अपने साथियों के साथ पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में कांस्टेबल राधे चरण के सिर पर गंभीर चोट आ गई। इसकी सूचना तत्काल पुलिस की अन्य टीमों को दी गई। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मी तत्काल घायल राधे चरण को उपचार के लिए मछली शहर के हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां से उन्हें जौनपुर के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। एसपी अजय पाल शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायल आरक्षी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संबंधित धाराओं में उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





