भारत
नशे की तस्करी जांचने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, ये है मामला
jantaserishta.com
22 Jan 2022 6:20 AM GMT
![नशे की तस्करी जांचने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, ये है मामला नशे की तस्करी जांचने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, ये है मामला](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/01/22/1470470-untitled-6-copy.webp)
x
तीन आरोपी गिरफ्तार।
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित थाना कायथा पुलिस टीम पर गुरुवार को हमला करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों के पास से 200 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई है। इसके अलावा पुलिस ने दो बाइकें भी बरामद की हैं, पुलिस को संदेह है कि ये बाइकें चोरी की हो सकती हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के कायथा पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। पुलिस टीम ने शराब तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इस दौरान ग्राम भटुनि के पास दो बाइक पर सवार तीन लोगों को घेर लिया गया। पुलिस से बचने के लिए शराब तस्करों ने पुलिसकर्मी तुलसीराम पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान मशक्कत कर अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके से एक तस्कर को पकड़ लिया था और दो तस्कर पत्थरबाजी कर भाग निकले। जिन्हें पीछा कर पकड़ा गया।
पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास से 200 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई है। हिरासत में लिए गए तस्कर देवास जिले के टोंक कला के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ आबकारी ऐक्ट के साथ-साथ पुलिस पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह राजपूत के अनुसार तस्करों के हमले में घायल तुलसीराम आर्मी का पूर्व जवान है और वह 4 सालों से पुलिस विभाग को अपनी सेवाएं दे रहा है।
एडिशनल एसपी रविंद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी जिसके लिए टीम बनाई गई थी। टीम को सर्चिंग के लिए भेजा गया था। सर्चिंग के दौरान तस्करों ने जवानों पर हमला कर दिया, जिसमें एक जवान को चोट आई है, दो अन्य भाग निकले थे, उन्हें पकड़ लिया गया है।
![jantaserishta.com jantaserishta.com](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/10/01/3486223--iilvifj400x400.webp)
jantaserishta.com
Next Story