भारत

पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला, आरोप- 'भू माफियाओं ने की जिंदा जलाने की कोशिश'

jantaserishta.com
11 Jun 2025 9:55 AM IST
पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला, आरोप- भू माफियाओं ने की जिंदा जलाने की कोशिश
x

फोटो: सोशल मीडिया

एसपी ने तुरंत भारी पुलिस बल को भेजा.
दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के पैरवारा गांव में भू-माफियाओं ने हंड्रेड डायल के आरक्षक और पायलट को जिंदा जलाने की कोशिश की।
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि पैरवारा गांव में कुछ दबंग सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। इस सूचना पर हंड्रेड डायल की टीम मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस वाहन को देखा, 20 से 30 हमलावरों ने पहले हवाई फायर किए। गोली की आवाज सुनकर आरक्षक और पायलट ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन्हें घेर लिया।
आरोपियों ने दोनों को पकड़कर बंधक बना लिया और बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद नशे में धुत हमलावरों ने दोनों को जलते हुए ट्रैक्टर में झोंककर जिंदा जलाने की कोशिश की, लेकिन वे इसमें असफल रहे। आरक्षक ने बताया कि उसने चतुराई से मौका पाकर हमलावरों के चंगुल से भागकर अपनी और पायलट की जान बचाई। दोनों किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचे और वहां से दमोह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को घटना की जानकारी दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तुरंत भारी पुलिस बल को पैरवारा गांव भेजा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है। लेकिन, तनाव बरकरार है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
लोगों में भू-माफियाओं को लेकर आक्रोश है। पुलिस से मांग की गई है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने भी भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story