भारत

खनिज अधिकारी और सुरक्षाकर्मियों पर जानलेवा हमला, केस दर्ज

Shantanu Roy
11 Sep 2023 4:03 PM GMT
खनिज अधिकारी और सुरक्षाकर्मियों पर जानलेवा हमला, केस दर्ज
x
जांच में जुटी पुलिस
रतकूप। रतकूप थाना क्षेत्र के रमपुरवा के पास रात में चेकिंग के दौरान खनिज अधिकारी व उनके सुरक्षाकर्मियों के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले हमलावरों को पकड़ने पर थाना पुलिस लापरवाही बरत रही है। डेढ़ सप्ताह पहले हुई घटना के बाद अब तक पुलिस ने केवल एक ही आरोपित को गिरफ्तार किया है, जो कि मुख्य हमलावर भी नहीं है। पुलिस का दावा है कि सभी हमलावर चिन्हित कर लिए गए है, जिनकी तलाश की जा रही है। जबकि हकीकत यह है कि चिन्हित हमलावर थाना पुलिस के रहमोकरम पर भरतकूप में ही बेधड़क अपने ट्रकों का संचालन करा रहा है। खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह बीते एक सितंबर की रात हाईवे में शिवरामपुर-भरतकूप के बीच चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बिना रवन्ना डस्ट लदे ट्रक को पकड़ लिया। कुछ ही देर में कार सवार तीन-चार लोग पहुंचे और ट्रक चालक के साथ मिलकर खनिज अधिकारी के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों ने रोका तो उनकी बंदूक पकड़कर मारपीट की। इसके बाद खनिज अधिकारी पर जानलेवा हमला करते हुए मारा पीटा।
घटना के बाद हमलावर चालक को लेकर कार से भाग निकले। खनिज अधिकारी ने भरतकूप थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा करा लिया था। हद इस बात की है कि पुलिस को तीन-चार दिन तो हमलावरों को चिन्हित करने में लग गया। इसके बाद कार्रवाई के नाम पर केवल एक चिन्हित आरोपित को गिरफ्तार किया। यह मुख्य हमलावरों में शामिल भी नहीं है। हालांकि पुलिस सभी हमलावरों को चिन्हित किए जाने के दावे कर रही है। सूत्रों की मानें तो चिन्हित हमलावर बेधड़क अपने ट्रकों का संचालन करा रहे हैं। इनका भरतकूप मंडी में आना-जाना बना हुआ है। फिर भी पुलिस हमलावरों को नहीं पकड़ पा रही है। पुलिस जांच के नाम पर उच्चाधिकारियों को गुमराह कर रही है। यह घटना कोई पहली नहीं है। पहले भी अधिकारियों के साथ हुई घटनाओं में हमलावरों की गिरफ्तारी में थाना पुलिस मामले को दबाने के लिए शिथिल रवैया अपना अपनाती रही है। थाना प्रभारी सूबेदार बिंद का कहना है कि हमलावर सभी चिन्हित कर लिए गए हैं। एक को पकड़ा जा चुका है। अन्य की तलाश चल रही है। सीओ सिटी हर्ष पांडेय का कहना है कि हमलावरों को दबोचने के लिए भरतकूप थाना के अलावा एडी टीम को भी लगाया गया है।
Tagsउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story